BAIF संस्था – ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम
![]() |
BAIF |
BAIF (Bharatiya Agro Industries Foundation) एक गैर-सरकारी संस्था (NGO) है, जिसकी स्थापना 1967 में मशहूर वैज्ञानिक डॉ. मणिभाई देसाई ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य है – ग्रामीण समुदायों के लिए कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सतत विकास करना।
BAIF का लक्ष्य है आत्मनिर्भरता और टिकाऊ विकास के लिए गांवों को सक्षम बनाना।
BAIF के मुख्य कार्यक्रम
- दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान
- प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
- जल संरक्षण (चेक डेम, सोख्ता गड्ढा, तालाब निर्माण)
- मूल्य संवर्धन और जैविक खाद का उपयोग
- महिला और युवा सशक्तिकरण – स्वयं सहायता समूह (SHGs) बनाना
- ‘युवाओं’ को कौशल प्रशिक्षण देना
BAIF की उपस्थिति भारत के 12+ राज्यों में है, जैसे – महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि।
संगठन ग्रामीण परिवारों को आत्म निर्भर बनाने के लिए नई तकनीकें सिखाता है और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करता है।
BAIF एक ऐसी संस्था है जो ग्रामीण भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें